अनुवाद के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं उपलब्धियां.डॉ अशोक मर्ड्ढे
संगमेश्वर कॉलेज सोलापुर हिंदी विभाग द्वारा आयोजित हिंदी साहित्य मंडल उद्घाटन के समारोह के व्याख्यान में डॉ.अशोक मर्ड्ढे ने हिंदी में रोजगार के अवसर संभावनाएं एवं उपलब्धियां इस विषय पर विस्तार के साथ व्याख्यान दिया प्रारंभ में हिंदी विभाग प्रमुख डॉ संघप्रकाश दुड्डे ने प्रस्ताविक किया उसके पश्चात दीप प्रज्वलन मान्यवर प्रमुख अतिथियों के करकमलों द्वारा किया गया अतिथि का परिचय कावेरी मशालकर ने किया इस समारोह में अध्यक्ष के रूप में उप प्रधानाचार्य डॉ ,आर जी मोहरकर उपस्थित थे इस समारोह में मार्गदर्शन करते समय डॉ, अशोक मर्ड्ढे ने कहा कि आज हर भाषा में नए-नए रोजगार के अवसर प्राप्त हो गए हैं प्रमुखता से आज अनुवाद के क्षेत्र में सबसे बड़ा रोजगार का अवसर प्राप्त हो गया है मराठी हिंदी अंग्रेजी भाषा जानने वाले हर कोई व्यक्ति बड़े से बड़े पद तक अनुवाद के क्षेत्र में अपना कैरियर कर सकता है साथ ही साथ सोशल मीडिया हो यूट्यूब हो फेसबुक हो ब्लॉक हो इंस्टाग्राम हो इन सारे सोशल मीडिया के द्वारा भी अपने-अपने वीडियो थॉट्स विचार शेरो शायरी लिखकर अपना नाम रोशन कर सकते हैं अपने फॉलोवर्स बड़ा सकते हैं और उसमें रोजगार के नए-नए अवसर प्राप्त हो गए हैं आज भी कई ऐसे लोग हैं जो इन माध्यमों से लाखों करोड़ों रुपए की कमाई कर रहे हैं साथ ही साथ आज के दौर में अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग संस्कृति सभ्यता का ज्ञान अर्जित करके अपनी प्रतिभा को नया आयाम देने का प्रयास हो सकता है यह अवसर हमें पुकार रहे हैं और इस अवसर को ध्यान में रखते हुए आने वाले अनुसंधानकर्ता शोधकर्ता को भी अपने आमदनी बढ़ाने का शुभ अवसर प्राप्त हो चुका है राष्ट्रभाषा हिंदी में और मराठी में और अंग्रेजी में भी ऐसे कई शुभ अवसर प्राप्त हो गए हैं नए कवियों लेखकों के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है किताबें प्रकाशित की जाती है उससे भी हमें आर्थिक लाभ हो सकता है साथ ही साथ विभिन्न पत्रिकाओं में हम अपने प्रतिभा के बल पर अनुसंधान पर आलेख लिखकर भी उसे प्रकाशित कर सकते हैं उससे भी हमें आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है डॉ अशोक मर्ड्ढे जी ने आगे कहा की राजभाषा अधिकारी के रूप में हर व्यक्ति अपना बाल दिखाकर अपने ज्ञान के आधार पर ऊंचे क्लास वन के पद भी हासिल कर सकता है हर बैंक में राजभाषा अधिकारी लिक में संसद भवन राज्य सभा या सरकारी दफ्तर में अनुवादक की आवश्यकता होती है तो हमें इस अनुवादक पद के लिए भी स्वयं को लायक बनाकर अपनी योग्यता सिद्ध करके हर क्षेत्र में अपने प्रतिभा दिखाकर क्लास वन के पद हासिल कर सकते हैं यूपीएससी परीक्षा में भी छात्र अपनी योग्यता दिखाकर देश की सेवा कर सकता है ऊंचे ऊंचे पद तक पहुंचाने के लिए कठिन परिश्रम और अध्ययन की आवश्यकता होती है छात्रों को आज के दौर में कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपने बलबूते के बल पर आगे बढ़ने का शुभ अवसर प्राप्त हो गया है इस प्रतियोगिता में स्वयं को सिद्ध करने की बहुत आवश्यकता होती है इसके लिए निरंतर अभ्यास निरंतर प्रश्न पत्र हल करना निरंतर नए-नए ज्ञान की खोज करना नए-नए संदर्भ देखना स्वयं को अपडेट रखना अलग-अलग प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना ही सफलता की कुंजी है इस प्रकार के महत्वपूर्ण विचार उन्होंने प्रकट किया I
अध्यक्ष मनोगत में डॉ,आर, जी,मोहरकर ने कहा कि हिंदी विभाग द्वारा किया जाने वाला कार्य सराहनीय है छात्रों के उपयोग हेतु बहुत सारे सेमिनार संगोष्ठी का आयोजन विभाग द्वारा किया जाता है जो कि यह सराहनीय कार्य है हमें इस कार्य को आगे बढ़ाना बहुत ही आवश्यक है जो छात्रों के लिए उपयोगी है उसे हमें तुरंत लाभ कारक बनाना आवश्यक है अंत में डॉ, सतीश पन्हालकर ने कृतज्ञता ज्ञापन किया इस समारोह का सूत्रसंचालन पीएचडी की छात्र वैशाली मंजुले ने किया इस समारोह में डॉ सारिपुत्र तुपेरे ,डॉ दादा साहेब खांडेकर ,डॉ,के, डी, गायकवाड डॉ अन्ना साहेब साखरे, प्राध्यापक हेगडे बहु संख्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे इस समय विद्यार्थी छात्र मंडल का गठन किया गया अध्यक्षता के रूप में दीपाली शेळके, सचिव के रूप में विवेक ब्राह्मणे,सदस्य के रूप में कावेरी मशालकर,वैशाली मंजुले ,भड़कंबे आदि छात्रों का चयन किया गया
Comments
Post a Comment