संगमेश्वर कॉलेज सोलापुर (स्वायत्त)हिंदी विभाग राष्ट्र वाणी भित्तिपत्रिका नारी शक्ति 31 मार्च 2023

संगमेश्वर कॉलेज सोलापुर(स्वायत्त)हिंदी विभाग ,राष्ट्र वाणी  भित्तिपत्रिका , नारी शक्ति 31 मार्च 2023 हिंदी विभाग द्वारा नारी शक्ति इस विषय को लेकर भित्ति पत्रिका का निर्माण छात्रों के द्वारा किया गया था/ माननीय प्रधानाचार्य डॉ राजेंद्र देसाई जी के कर कमलों द्वारा इसका विमोचन किया गया /आरंभ में प्राध्यापक डॉ संघप्रकाश दुड्डे हिंदी विभाग प्रमुख के कर कमलों द्वारा प्रधानाचार्यजी का सत्कार किया गया अर्चना शुक्ला, पूजा सिद्धगने ,नम्रता दादस, युवराज पवार आदि छात्रों ने इस भित्ति पत्रिका का निर्माण करने का कार्य किया/ इस पत्रिका के योगदान हेतु उनका भी सम्मान प्रधानाचार्य जी के कर कमलों द्वारा किया गया छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ राजेन्द्र देसाई  जी ने कहा कि इसी प्रकार  साहित्य निर्माण  करने का कार्य करना बहुत ही आवश्यक है छात्रों में अभिवृद्धि छात्रों में कल्पना शक्ति साहित्य के प्रति आत्म निष्ठा बढ़ने के साथ-साथ गहन शक्ति साहित्य निर्माण करने में रुचि पैदा होती है छात्रों से उन्होंने अनुरोध किया कि हर एक छात्र को इस भित्ति पत्रिका का अवलोकन करना चाहिए और हर कोई छात्र अपनी स्वयं की रचना का निर्माण करने का कार्य करना चाहिए आने वाले दिनों में इसी प्रकार का एक बड़ा कलाकार साहित्यिक आगे आ सकता है /इसलिए डॉ राजेन्द्र देसाई जी ने हिंदी विभाग के प्रति उन्होंने कृतज्ञता का भाव प्रकट किया इस पत्रिका का उद्देश्य नारी शक्ति को लेकर नारी की चेतना को जगाने का है इसमें सावित्रीबाई फुले ,माता जिजाऊ ,सिंधुताई सकपाल, कल्पना चावला ,सरोजिनी नायडू ,राणी लक्ष्मीबाई आदि के  विचारों को केंद्र में रखकर नारी शक्ति उजागर करने का प्रयास किया है/ इसके लिए उन्होंने आनंद का भाव प्रकट किया /
इस भित्ति पत्रिका को सफल बनाने के लिए युवराज पवार, अर्चना शुक्ला, पूजा सिद्धगणे ,नम्रता दादस अश्विनी घाडगे ,काजल वाघमारे आदि ने परिश्रम किया/ इस समय डॉ शिवाजी मस्के , डॉ सुहास पुजारी,प्रा शिवराज पाटील, डॉ सारीपुत्र तुपेरे उपस्थित थे/ अंत में हिंदी विभाग के डॉ दादा साहब खांडेकर ने आभार प्रकट किया/

Comments

Popular posts from this blog

काल के आधार पर वाक्य के प्रकार स्पष्ट कीजिए?

10 New criteria of NAAC and its specialties - Dr. Sangprakash Dudde, Sangameshwar College Solapur

जन संचार की परिभाषा ,स्वरूप,-डॉ संघप्रकाश दुड्डेहिंदी विभाग प्रमुख,संगमेश्वर कॉलेज सोलापुर (मायनर हिंदी)